आपकी छोटी सी नाक आपके स्वभाव के बारे में बताती है बड़ी-बड़ी बातें
किसी से पहली मुलाकात में ही हम उस इंसान के व्यत्क्तित्व को समझने की कोशिश करने लगते हैं। अक्सर ही अपने मन में उसकी एक इमेज भी बना लेते हैं। मगर हम ठहरे इंसान। अब हम हमेशा ही सही तो नहीं हो सकते। कभी-कभी हम सामने वाले को समझने में गलती भी कर देते है।
जिन लोगों की नाक ऊपर से सीधी होती हुई आती है और फिर नीचे से थोड़ी ऊपर निकली हुई होती है, वो लोग बड़े ही सकारात्मक प्रवृति के होते हैं। इसके साथ ही वो भावुक और संवेदनशील भी होते हैं।
ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए आतुर होते हैं। फिर बात जब शारीरिक संबंधों की आती है तो इसमें भी ये कमाल होते हैं।
ऐसे लोग जल्दबाजी में फैसले लेने वाले होते हैं। धैर्य और संयम जैसी चीजों से इनका कोई नाता नहीं होता है। हालांकि जब बात नेतृत्व क्षमता की आती है तो ये लोग इसमें माहिर होते हैं। इनका मैनेजमेंट भी बहुत अच्छा होता है और ये गुस्सा भी कम ही करते हैं।
लेकिन आज हमारे पास आपके लिए एक छोटा सा उपाय है। इसकी मदद से आप पहली ही मुलाकात में सामने वाले के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। आपको उसकी नाक को ध्यान से देखना होगा। आपको यह बात सुनने में अजीब लग सकती है। लेकिन वाकई किसी व्यक्ति की नाक का आकार उसकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ कहता है।
तो चलिए फिर देर किस बात की है। हम आपको फटाफट से बता देते हैं कि किस तरह की नाक का क्या मतलब होता है।
ऊपर की ओर निकली हुई नाक
सीधी नाक
जिन लोगों की नाक शुरू से लेकर अंत तक बिल्कुल सीधी होती है। नथूने भी छोटे होते हैं। वो बड़े ही बुद्धिमान होते हैं। ये कई लोगों के लिए प्रेरणा भी बनते हैं। हालांकि ये अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़े कच्चे होते हैं।बीच से उठी हुई नाक
टिप से उठी हुई नाक
इस तरह की नाक पूरी तरह सपाट होती है और इसके छिद्र भी बड़े होते है। जिन लोगों की ऐसी नाक होती है, वो तुनकमिजाज होते हैं। उनके सामने बिना-सोचे समझे बोलना बहुत भारी पड़ सकता है। हालांकि ये लोग काफी मददगार भी होते हैं।चपटी और छोटी नाक
इस तरह की नाक वाले लोगों को समझना नामुमकिन सा होता है। ये बड़े जिद्दी भी होते हैं। इनसे उलझना अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने की तरह होता है। हालांकि ये आसानी से किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।लंबी नाक
इन लोगों को आजाद रहना पसंद होता है। ये किसी से दबकर नहीं रह सकते। इनसे काम निकलवाना भी इतना आसान नहीं होता है। आप इन्हें प्राथमिकता देंगे, तभी यह आपका कोई काम करेंगे।चौड़ी और लंबी नाक
इन लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि इनका सिक्स्थ सेंस गजब का होता है। ये अच्छे बिजनेसमैन बनते हैं। कठनाइयों को भी चुटकियों में सॉल्व कर देते हैं।चौड़ी और छोटी नाक
ऐसे लोगों को एक खासियत यह होती है कि ये काम बड़े समर्पण के साथ करते हैं। ये अच्छे लीडर तो नहीं बनते, मगर किसी और की लीडरशिप में कमाल के रिजल्ट्स देते हैं।लहरदार नाक
आप ऐसी नाक वाले बहुत कम लोग देखने को मिलेंगे। ये लोग मौज-मस्ती में ज्यादा रूचि रखते हैं। ये काफी उत्साही भी होते हैं। इनके साथ दोस्ती कर ली जाए तो जिंदगी में मौज ही मौज होती है।
ऐसे थे कुछ नाक के प्रकार और उनकी खासियत। अब आप देख लीजिए ये आप पर, आपके दोस्तों और करीबियों पर कितना फिट बैठती है।
Post a Comment