‘गोल्ड’ के लिए क्या यह है मौनी रॉय का फर्स्ट लुक,शेयर की फोटो
नई दिल्ली: ‘नागिन’ और ‘देवों के देव… महादेव’ जैसे सीरियलों के जरिए चर्चित हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय अब बॉलवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं| टीवी का जाना माना नाम मौनी अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ में नजर आएंगी और इस फिल्म में मौनी का लुक काफी अलग नजर आने वाला है|
सलमान खान की चहेती यह एकट्रेस बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन्स में तो छा ही जाती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर भी अपने फैन्स के साथ इनकी दूरी कभी नहीं रही| मौनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की फोटो पोस्ट करती रही हैं| ऐसे में मौनी ने सोशल मीडिया पर अपना एक हॉट अवतार शेयर किया है| इस फोटो में मौनी सफेद रंग के क्रॉशिया के ड्रेस में नजर आ रही हैं| मौनी का यह फोटो उनके एक फोटो शूट का है जिसे फोटोग्राफर साशा जयराम ने किया है|
Post a Comment